जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस: चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस: चैन सिंह गुलेरिया पुनः बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली से पुनः चैन सिंह गुलेरिया को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त होने पर जवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस जवाली : रतिक्ष कुमार / ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली के लिए पुनः चैन सिंह गुलेरिया को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त करने पर लोक निर्माण बिभाग बिश्राम गृह जवाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमे उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अब ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्तियां कर दी हैं। ब्लॉक कांग्रेस जवाली से दोबारा मुझे ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चैन सिंह गुलेरिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज भारती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। ब्लॉक कांग्रेस ज्व...