चंबा चर्च में भव्य प्रार्थना सभा: पादरी एरिक की अगुवाई में कार्यक्रम, विश्व मनोज चरण ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश
चंबा चर्च में भव्य प्रार्थना सभा: पादरी एरिक की अगुवाई में कार्यक्रम, विश्व मनोज चरण ने दिया एकता व भाईचारे का संदेश चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चंबा में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान चर्च परिसर में आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई पादरी एरिक ने की, जिसमें बड़ी संख्या में चर्च समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के विश्व मनोज चरण ने शिरकत की। उनके चंबा पहुंचने पर चर्च समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पादरी एरिक ने उन्हें सोल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रार्थना सभा के दौरान समुदाय के प्रतिनिधियों ने चंबा में कॉन्वेंट स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव विश्व मनोज चरण के समक्ष रखा। इस पर विश्व ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि चंबा में कॉन्वेंट स्कूल खोलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर मध्य प्रदेश के भोपाल डायसिस से आईं विश्व नेहा चरण सहित अन्य प्रभु सेवकों ने भी प्रार्थना...