संदेश

अपने समर्थको सहित दो जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र भरने पहुंचे रणवीर सिंह निक्का नूरपुर में

चित्र
  अपने समर्थको सहित दो जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र भरने पहुंचे रणवीर सिंह निक्का नूरपुर में   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर के बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्काकी शिरकत मे बीजेपी समर्थित दो जिला परिषद सदस्यों का नामांकनपत्र एस डी एम कार्यलय मे भरा l इनमे भलेटा वार्ड से अनुराधा पठानिया तथा भड़वार वार्ड से अनूप राणा से नामांकन भरा। इसके बाद वार्ड नं. 43 के भाजपा समर्पित प्रत्याशी अजय सिंह अजू के पक्ष में औंद पंचायत में विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित किया । निक्का ने कहा की 18 माह के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी वहुमत से जिताएं तांकी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनते ही पंचायतों के कार्य अच्छी तरह से करवा सके। निक्का ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की लहर चल रही है इसलिए डोर टू डोर बूथ केन्द्रो पर जाकर मतदाताओं को भाजपा सरकार की नीतियां बताएं l उन्होंने कहा कि इस वार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशीयों की इस वार जमानत बीजेपी जब्त जनता करवा देगी। उन्होंने कहा की भाजपा चारों जिला परिषद की सीटे जीत कर सैम...

बैरा स्यूल परियोजना में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी

चित्र
बैरा स्यूल परियोजना में कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले  दुनी चंद  की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन सोलहवें दिन भी जारी रहा। आज के धरने में यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष लोक राम, सुरेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह एवं चमन सिंह उपस्थित रहे। इसी क्रम में डैम साइट, तीसा में भी यूनियन अध्यक्ष चमन सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि यह आंदोलन न्याय की भावना से प्रेरित है और यूनियन अपने साथी के साथ न्याय चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी मजदूरों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में सेवा समाप्त करना मजदूरों के साथ अन्याय है और इससे उनके हितों को सीधा नुकसान पहुंचता है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक  दुनी चंद  की नौकरी बहाल नहीं की जाती, तब तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कुशल ठाकुर यूनियन सचिव बै...

मनोज सिहाल वार्ड 47 से रीता गुलेरिया ने भरा नामांकन पत्र जिला परिषद के लिए आज

चित्र
  मनोज सिहाल वार्ड 47 से रीता गुलेरिया ने भरा नामांकन पत्र जिला परिषद के लिए आज   नूरपुर : विनय महाजन /  प्रदेश के फतेहपुर के जिला परिषद मनोह सिहाल वार्ड नं. 47 से रीता गुलेरिया ने सादगीपूर्ण तरीके से अपने समर्थको सहित एसडीएम कार्यालय फतेहपुर मे अपना नामांकन पत्र भरा l रीता गुलेरिया ने इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता के तौर पर अपना चुनावी मुद्दा बनाया l उनका कहना था कि नई सोच-नया जोश के साथ जनता के बीच इस चुनाव को लड़ेंगी l रीता गुलेरिया   धमेटा निवासी उम्मीदवार ने सड़क, पानी, बिजली व समग्र विकास को बताया प्राथमिकता, जनता से मांगा आशीर्वाद और सहयोगl पंचायत चुनाव राजनीति नहीं चुनाव नही है अपितु भाईचारे और विकास का चुनाव जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्रहित को प्राथमिकता देने की जरूरत के लिये आवश्यक है l   जनसेवा और विकास को मुख्य उद्देश्य वताते हुए  रीता गुलेरिया ने कहा कि वह और उनके समर्थक बिना किसी राजनीतिक दल के सहारे जनता के बीच चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्रवासियों के प्यार, व...

लोअर रिवालसर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज, पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल

चित्र
  लोअर रिवालसर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज, पहले दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल रिवालसर : अजय सूर्या / पंचायती राज चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पंचायत में कुल 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए इस बार मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। प्रधान पद हेतु टुरी राजपूत ने चुनावी हुंकार भरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं योगराज शर्मा और भीखम राम भी प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उप प्रधान पद के लिए मोहन लाल और मस्त राम ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा वार्ड सदस्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। धार वार्ड-1 से देशराज, लेहड़ा वार्ड से ववेंदर कुमार, चहड़ी वार्ड से रमा देवी, ग्राउडू वार्ड से भारती देवी तथा दूमा देवी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत क्षेत्र में अब चुनावी चर्चाओं और जनसंपर्क अभियानों ने जोर पकड़ लिया है।...

तपंधी गांव के राहुल ने नेपाल में जीता ब्रॉन्ज मेडल: इंडोनेशिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में दिखाया दम

चित्र
  तपंधी गांव के राहुल ने नेपाल में जीता ब्रॉन्ज मेडल: इंडोनेशिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में दिखाया दम नेरचौक : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चैल चौक क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है। बृखमणी पंचायत के होनहार खिलाड़ी राहुल ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक (bronze Medal) जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया है। राहुल ने यह उपलब्धि -56किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की। फाइनल मुकाबले में उनका सामना इंडोनेशिया के खिलाड़ी से हुआ। पूरे मैच के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें राहुल ने अपने कौशल और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मुख्य विवरण: प्रतियोगिता: 7वीं एशियन चैंपियनशिप स्थान: काठमांडू, नेपाल भार वर्ग: -56 किलोग्राम उपलब्धि: ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) खिलाड़ी का परिचय: राहुल, सुपुत्र शेर सिंह, गांव तपंधी डाकघर बृखमणी, तहसील बल्ह, जिला मंडी। राहुल की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से पूरे प्रदेश और विशेषकर मंडी जिले में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्र...

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

चित्र
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन मंडी : अजय सूर्या /  ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन, बोले- मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं  ऑपरेशन सिंदूर 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। मीडिया को जारी एक प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि उस समय पूरा देश आक्रोशित था, लेकिन प्रध...

बल्ह के बैहल व लोअर रिवालसर वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

चित्र
  बल्ह के बैहल व लोअर रिवालसर वार्डों से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भरे नामांकन नेरचौक : अजय सूर्या / पंचायती राज चुनावों को लेकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला परिषद बैहल वार्ड से संजय रावत तथा जिला परिषद लोअर रिवालसर वार्ड से रोशन ठाकुर (बबलू) ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जीत का दावा किया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बैहल और लोअर रिवालसर की जनता विकास, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही दावा किया कि बैहल एवं लोअर रिवालसर वार्ड में विकास, ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: