“पालमपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: तनु भारती के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, विपिन परमार बोले — जनता कांग्रेस को सिखाएगी करारा सबक”
“पालमपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: तनु भारती के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, विपिन परमार बोले — जनता कांग्रेस को सिखाएगी करारा सबक” पालमपुर पालमपुर पंचायती राज चुनावों के रण में भारतीय जनता पार्टी ने सुलह विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 26 अरला से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी तनु भारती के नामांकन के दौरान पालमपुर तहसील परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नारों से गूंज उठा। प्रगति मैदान से लेकर एसडीएम कार्यालय तक भाजपा समर्थकों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भाजपा के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार पंचायत से लेकर जिला परिषद तक भाजपा का परचम लहराने वाला है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने वार्ड नंबर 26 अरला से भाजपा प्रत्याशी तनु भारती को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी नामांकन में शामिल हुए तथा भाजपा प्रत्याशियों के समर...