ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय में देखी गई आज एनसीसी कैडेट के साथ
ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय में देखी गई आज एनसीसी कैडेट के साथ नूरपुर : विनय महाजन / राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित आज एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में देखी। इस अवसर पर कैडेट्स को भारतीय सेना के कार्यों, उनकी जिम्मेदारियों तथा जमीनी स्तर पर सेना किस प्रकार कार्य करती है, इसके बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों के साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस कार्यक्रम से कैडेट्स में भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के 70 कैडेट्स ने भाग लिया। ...