संदेश

आपदा प्रभावित सराज के 107 गांवों में लौटी रोशनी

चित्र
  आपदा प्रभावित सराज के 107 गांवों में लौटी रोशनी कंधों पर ट्रांसफॉर्मर और पोल ढोकर बहाल की गई बिजली आपूर्ति मंडी जिला के सराज क्षेत्र में 30 जून को आई प्राकृतिक आपदा के बाद अंधेरे में डूबे 115 गांवों में से अब 107 गांवों में फिर से रोशनी लौट आई है। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने अभूतपूर्व तत्परता और समर्पण का परिचय देते हुए विपरीत परिस्थितियों में बिजली बहाली का कार्य कर दिखाया। मुख्य अभियंता रजनीश ठाकुर ने बताया कि इस आपदा में विद्युत संरचना को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। बावजूद इसके, विभाग की टीम ने दिन-रात मेहनत कर 62,800 मीटर नई लाइनें बिछाईं और 684 में से 502 पोल दुबारा खड़े किए। कंधों पर ढोए गए ट्रांसफॉर्मर और पोल आपदा के दौरान 55 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से 36 स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं। कई दुर्गम इलाकों में सड़क मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण 16 ट्रांसफॉर्मर मजदूरों और स्थानीय लोगों ने कंधों पर उठाकर नालों व पहाड़ों को पार कर गंतव्य तक पहुंचाए। इनका औसतन वजन 400 से 500 किलो था। इसी तरह 4.5 किलोमीटर तक बिजली पोल ...

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का जताया आभार

चित्र
  सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त मिलने पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का जताया आभार · पधर उपमंडल में 447 नए लाभार्थियों को मिले साढ़े पांच लाख रुपए के लाभ प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, एकल नारी और अपंग राहत भत्ता के रूप में जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। मंडी जिला के पधर उपमंडल में 447 नए लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाया गया है और इन्हें पेंशन की पहली किस्त भी प्राप्त हो गई है। पधर क्षेत्र में वर्तमान में 7,279 लोगों को तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से विभिन्न श्रेणियों में सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। तहसील वेलफेयर अधिकारी चंदन वीर सिंह ने बताया कि उपमंडल पधर में वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 447 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत हुई है। इनमें अपंग राहत भत्ता के तहत 41, विधवा और एकल नारी के कुल 62 और वृद्धा पेंशन के तहत कुल 344 पात्र लाभार्थियों ...

खेलों से होता शारीरिक और मानसिक विकास : तोरुल एस रवीश

चित्र
  खेलों से होता शारीरिक और मानसिक विकास : तोरुल एस रवीश उपायुक्त ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ कुल्लू उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने शुक्रवार को इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में 25वीं कुल्लू जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग विभिन्न आयु वर्गों 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना को भी विकसित करते हैं। उपायुक्त ने एसोसिएशन द्वारा पिछले कई वर्षों से जिला स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के आयोजन से उभरती प्रतिभाओं को मंच मिलता है और जिला तथा प्रदेश को उत्कृष्ठ खिलाडी मिलते हैं। उपायुक्त ने कहा कि खेलों से युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं और उनका मानसिक व शारीरिक विकास भी बेहतर होता है। उन्होंने बताया कि कुल्...

रेल विभाग में वैतोर पॉइंट्समैन 40 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद हुए सेवानिवृत

चित्र
रेल विभाग में वैतोर पॉइंट्समैन 40 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद हुए सेवानिवृत  नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा  / जयकरण रेल विभाग में वैतोर पॉइंट्समैन 40 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद नगरोटा सूरियां से रेलवे स्टेशन सेवानिवृत हुए इस अवसर पर उन्हें रेलविभाग के कर्मचारी द्वारा बहुत ही सुंदर विदाई पार्टी दी गई इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना देवी परिवार के सदस्यों के अलावा उनके रिश्तेदार व दोस्त भी थे जय करन ने इस अवसर पर आए हुए अपने सभी रिश्तेदारों दोस्त रेल विभाग से इंस्पेक्टर राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे आए हुए सभी‌ कर्मचारीको कांगड़ी धाम दी गई ,

पतलीकूहल थाना ने उदघोषित अपराधी दबोचने में पाई सफलता

चित्र
  पतलीकूहल थाना ने उदघोषित अपराधी दबोचने में पाई सफलता  मनाली : ओम बौद्ध / पतलीकूहल थाना के अंतर्गत 27 नवंबर 2019 को एक उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था l जिसे पीओ सेल के एएसआई संजय कुमार द्वारा मोनू कुमार (35) पुत्र ओम सिंह गांव पिंडारा जहांगीर पुर डाकघर खास तहसील व जिला शामली उत्तरप्रदेश को किंग आशियाना होटल शामली से गिरफ्तार कर लिया गया है l थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को दबोचने में कुल्लू पीओ सेल को सफलता हासिल हुई है उन्होंने कहा कि उक्त उदघोषित अपराधी एनडीपीएस के अंतर्गत भगोड़ा घोषित किया गया था l जिसे थाना पतलीकुहल लाया गया है इसे शुक्रवार को अदालत में आगामी कार्यवाही हेतू पेश किया जाएगा l

पानी की सप्लाई देने में मण्डी जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग बुरी तरह फेल: एन के पंडित

चित्र
  पानी की सप्लाई देने में मण्डी जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग बुरी तरह फेल: एन के पंडित मंडी : अजय सूर्या / मण्डी सदर कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता और तेज-तर्रार नेता एन के पंडित ने मण्डी जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मण्डी जिले के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और प्रशासन व जलशक्ति विभाग इस मामले में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एन के पंडित ने कहा कि “एक तरफ जलशक्ति विभाग मण्डी की जनता को एक साल का पानी का बिल थमा देता है, दूसरी तरफ मण्डी शहर के किसी भी वार्ड में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही। यह प्रशासन की नाकामी का उदाहरण है।” एन के पंडित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखु और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने मण्डी नगर निगम को दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने के लिए दोनों नेताओं का धन्यवाद किया। पंडित ने कहा, “मण्डी की जनता मुख्यमंत्री सुखु और मंत्री विक्रमादित्य का धन्यवाद करती है।” इसके अलावा, पंडित ने मण्डी शहर के जेल रोड और हॉस्पिटल रो...

भाजपा नेता की मौजूदगी में लगे 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे, कार्यकर्ताओं में मचा घमासान, खूब विडिओ हो रहा बायरल !

चित्र
  भाजपा नेता की मौजूदगी में लगे 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे, कार्यकर्ताओं में मचा घमासान, खूब विडिओ हो रहा बायरल ! ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक असहज स्थिति तब पैदा हो गई जब एक बायरल वीडियो में जब पार्टी के ही एक पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। यह घटनाक्रम तब हुआ जब भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने मसतगढ़ में स्थानीय लोगों से एक बैठक की । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं ने इसे पार्टी के अनुशासन के खिलाफ बताया है और इसकी जांच की मांग की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी चुनावों से पहले भाजपा के लिए चिंता का कारण बन सकता है, खासकर तब जब कार्यकर्ता स्तर पर असंतोष की आवाज़ें उभरने लगें। भरमाड़ से राजेश कतनौ...

केलांग में 14 अगस्त से शुरू होगा राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव

चित्र
  केलांग में 14 अगस्त से शुरू होगा राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव केलांग : ओम बौद्ध / राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव 2025 का आयोजन लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में 14 अगस्त 2025 से 16 अगस्त 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मेले के सफल संचालन एवं सुचारू प्रबंधन हेतु विभिन्न नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह जानकारी देते हुए विधायक लाहौल स्पीति  अनुराधा राणा ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य और खेलकूद को बढ़ावा देना है। इसमें पोस्टर और टीजर लॉन्च, योगा इवेंट, माउंट युनान अभियान, निबंध एवं कविता प्रतियोगिता, बुनाई प्रतियोगिता, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, क्रिकेट और टग-ऑफ-वार जैसे अनेक आयोजन शामिल हैं। यह आयोजन जनजातीय उत्सव को सफल बनाने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने लिए 1 अगस्त से 11 अगस्त तक किये जायेंगे इसी कड़ी में आज प्रथम कार्यक्रम उत्सव का पोस्टर एवं टीज़र जारी किया गया  उन्होंने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, प्रतिभागियों और आम जनता से अपील की ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: