भाजपा नेता की मौजूदगी में लगे 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे, कार्यकर्ताओं में मचा घमासान, खूब विडिओ हो रहा बायरल !

 भाजपा नेता की मौजूदगी में लगे 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे, कार्यकर्ताओं में मचा घमासान, खूब विडिओ हो रहा बायरल !


ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक असहज स्थिति तब पैदा हो गई जब एक बायरल वीडियो में जब पार्टी के ही एक पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। यह घटनाक्रम तब हुआ जब भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने मसतगढ़ में स्थानीय लोगों से एक बैठक की ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं ने इसे पार्टी के अनुशासन के खिलाफ बताया है और इसकी जांच की मांग की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी चुनावों से पहले भाजपा के लिए चिंता का कारण बन सकता है, खासकर तब जब कार्यकर्ता स्तर पर असंतोष की आवाज़ें उभरने लगें। भरमाड़ से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट!

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग