पौंग बांध का जलस्तर बढ़ा, कुल निकासी 99,942 क्यूसेक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
पौंग बांध का जलस्तर बढ़ा, कुल निकासी 99,942 क्यूसेक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश का असर अब जल संसाधनों पर भी दिखने लगा है। कांगड़ा जिले स्थित पौंग बांध में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन और बांध प्रबंधन दोनों अलर्ट मोड पर हैं। सोमवार दोपहर 1 सितम्बर को बांध का जलस्तर 1390.29 फीट दर्ज किया गया। इस दौरान क्षेत्र में हल्की बारिश और फुहारें (Drizzling) भी जारी रहीं। बांध प्रबंधन के ताज़ा आंकड़े पौंग बांध प्रबंधन द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार – बांध में 92,410 क्यूसेक पानी का प्रवाह (Inflow) दर्ज किया गया। 6 मशीनें परिचालन में रहीं, जिनसे 17,079 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। स्पिलवे से 82,863 क्यूसेक पानी निकाला गया। कुल मिलाकर बांध से 99,942 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। इसमें MHC का जलस्त्राव 11,500 क्यूसेक और डाऊनस्ट्रीम (SNB) का 88,442 क्यूसेक शामिल है। सतलुज-बीस किनारे बसा इलाका अलर्ट पर जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी को देखते हुए बांध प्रबंधन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सल...