सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पूरी कैबिनेट भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेगी - Smachar

Header Ads

Breaking News

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पूरी कैबिनेट भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेगी

 


सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पूरी कैबिनेट भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेगी


राहुल गांधी की यह यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा के इंदौरा पहुंचेगी. इसके मद्देनजर सीएम सुक्खू आज से तीन दिनों तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद करीब तीन बजे शिमला से नूरपुर के लिए रवाना होंगे और 19 जनवरी को सुबह वापिस शिमला लौटेंगे. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 दिनों तक नूरपुर में ही रुकेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।इंदौरा क्षेत्र में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कैबिनेट के सभी मंत्री इस भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च करेंगे. प्रदेश में 24-25 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे. इस दौरान हर जिले की संस्कृति देखने को मिलेगी, क्योंकि हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं