राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में आरुषिका बनी सीएससीए अध्यक्ष
राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में आरुषिका बनी सीएससीए अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय, ज्वाली में मंगलवार 31,अक्टूबर 2023 को नवनिर्वाचित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीएससीए) के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने की। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर आरूषिका , बीए तृतीय वर्ष ने गोपनीयता और अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। जबकि, बतौर उपाध्यक्ष बी.कॉम तृतीय वर्ष की विद्यार्थी प्रिया कौंडल तथा सचिव के रूप में तानिया बी.ए प्रथम वर्ष और बी.कॉम प्रथम वर्ष से दीक्षा ठाकुर ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा शैक्षिक सदस्यों के रूप में तन्वी ठाकुर, अमित राणा, महक चौधरी, स्नेहा ठाकुर, मुस्कान, ईशा शर्मा ने तथा सह पाठयक्रम गतिविधियों (सांस्कृतिक, खेल, रोवर्स और रेंजर्स, क्लब और एन. एन.एस) के सदस्यों के लिए रिया चौधरी, निशा कुमारी, वंश बर्धन, शिवानी, प्रिया देवी, शिखा, नेहा देवी, नितेश, श्रुति देवी, हिमा...