प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए धीरा में बैठक, 14 जून को बाढ़ जैसी स्थिति में बचाव का होगा मॉक ड्रिल

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए धीरा में बैठक, 14 जून को बाढ़ जैसी स्थिति में बचाव का होगा मॉक ड्रिल 



पालमपुर :धीरा / केवल कृष्ण : मानसून में प्राकृतिक आपदा से निपटने से संबंधित तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को धीरा में एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। 

    राकेश शर्मा ने कहा कि आगामी मानसून सीजन में  किसी भी आपदा से निपटने की तैयारियों की मॉक ड्रिल को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उपमंडल धीरा में आपदा से निपटने के लिए 14 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन बलौटी में भारी बाढ़ की स्थिति को आधार मानकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी की अनुपालना को  सुनिश्चित बनाया जायेगा।

     अभ्यास के दौरान आपातकालीन स्थितियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने  कहा कि आपदा के समय में त्वरित और प्रभावी एक्शन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर रखें। 

     बैठक में तहसीलदार थुरल सुनील चौहान, तहसीलदार धीरा बी.चंद्र सिंह, नायब तहसीलदार प्रकाश चंद, सब फायर अधिकारी अग्निशमन विभाग मदन सिंह, लोक निर्माण, जल शक्ति, विधुत विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम