आर.डी. खोसला विद्यालय बटाला में जिला स्तर पर दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

आर.डी. खोसला विद्यालय बटाला में जिला स्तर पर दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

 आर.डी. खोसला  विद्यालय बटाला में जिला स्तर पर दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

(बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) 

आर.डी. खोसला डी.ए.वी.मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला में जिला स्तर पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसका थीम स्वयं और समाज के लिए योग था। इस कार्यक्रम में ए.डी.सी. गुरदासपुर श्री सुभाष चंद्र जी,एस.डी.एम. बटाला डॉ.शायरी भंडारी, नायब तहसीलदार श्रीमती इंद्रजीत कौर रियाड, बटाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेश गोयल, डिप्टी डी.ओ. सरदार लखविंदर सिंह,जिला आयुर्वेदिक अफसर गुरदासपुर डॉ. प्रदीप सिंह और आर.डी. खोसला विद्यालय के प्रधानाचार्या  डॉक्टर बिंदु भल्ला उपस्थित थे। आयुर्वैदिक डॉक्टर नवनीत सिंह ने सबको सामूहिक रूप में योग करवाया और सब ने  विश्व में शांति,स्वास्थ्य और सुख समृद्धि का संकल्प लिया। ए.डी.सी. गुरदासपुर श्री सुभाष चंद्र जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए जीवन में योग अपने को कहा।योग करने से हमारा शारीरिक, मानसिक ,आध्यात्मिक विकास होता है योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है यह शरीर का लचीलापन बढ़ाकर उसे ताकत देता है। प्राणायाम से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत होता है।योग  प्राचीन भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और यह विश्व स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है योग नियमित और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है और सकारात्मक सोच अपने में सहायक है।योग के सामूहिक अभ्यास के माध्यम से समाज को सही दिशा मिलती है।यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है और लोगों को आपस में मिलजुल रहने के लिए प्रेरित करता है ।यदि समाज के सभी लोग योग को अपनाते हैं तो सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और  यह हमारे राष्ट्रीय विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विद्यालय के छात्रों ने हर घर योग थीम को अपनाते हुए अपने घरों में योग किया।


कोई टिप्पणी नहीं