जोगिंदर नगर स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए उपरोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर में 11 जुलाई को साक्षात्कार 

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( टेक्नो सिम ट्रेनिंग सर्विस ) द्वारा मांगे गए मांग पत्र 


जोगिंदर नगर :  मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( टेक्नो सिम ट्रेनिंग सर्विस ) द्वारा स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 11 जुलाई को उप- रोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रातः 11 बजे से लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उपरोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसव ीं  न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 20 वर्ष रखी गई है तथा आवेदक का नाम किसी भी रोज़गार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। चयनित होने के उपरांत आवेदक को प्रतिमाह 16 हजार 500 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त अध्ययन सामग्री, ड्रेस, बोनस व हेल्थ इन्सुरेंस इत्यादि लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही बताया कि चयनित आवेदकोंकी नियुक्ति गुड़गांव और मानेसर ( हरयाणा ) में कि जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उप रोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर में 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे से नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से https://eemis.hp.nic.in पर जाकर Candidate Login पर Sign Up करके Login Id बना लें इसके उपरांत स्टूडेंट ट्रेनी व ट्रेनी ऑपरेटर के लिए आवेदन करें। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भता  नहीं दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया