पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा : अरुण शर्मा

पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा : अरुण शर्मा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 12 बजे  से शुरू होगी परीक्षा

अधिक जानकारी के लिए  दूरभाष नंबर 0177-2628पुरुष852 से किया जा सकता है  संपर्क



( चंबा : जितेन्द्र खन्ना ) एसडीएम एवं अधीक्षक कारागार चंबा अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग  द्वारा पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों को भरने के लिए आयोजित  शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए   ज़िला से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए   28 जुलाई को 12 बजे राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तीर्ण  अभ्यार्थी अपने प्रवेश पत्र  (एडमिट कार्ड) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
एडमिस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट इन/एचपी प्रिजनस ( admis.hp.nic.in/hpprisons/ से व अपने पंजीकृत ईमेल के माध्यम से ( 23 जुलाई के बाद) डाउनलोड कर सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा । अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण -गैजेट तथा बैग इत्यादि अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी । 
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ  कार्ड बोर्ड तथा काला एवं नीला बाल पेन लाना आवश्यक रहेगा । 
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी अभ्यर्थी  या उनके  रिश्तेदार, अभिभावक  को वाहन लाने की भी अनुमति नहीं होगी । 
अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2628852 से संपर्क किया जा सकता है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग