राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2024 जिला कांगड़ा का परिणाम घोषित - Smachar

Header Ads

Breaking News

राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2024 जिला कांगड़ा का परिणाम घोषित

राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2024  जिला कांगड़ा का परिणाम घोषित 

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिला कांगड़ा में द गाइड पब्लिक स्कूल शाहपुर की शगुन ने मारी बाजी

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्रा रही अव्वल



काँगड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2024  जिला कांगड़ा का परिणाम आज घोषित किया गया। यह सामान्य ज्ञान प्रातयोगिता 06 अक्तूबर, 2024 को प्रदेश भर में आयोजित की गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश इस प्रतियोगिता को निरंतर आयोजित करती आई है। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के लगभग 1800 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा में जिला स्तर का प्रथम स्थान जिला कांगड़ा के द गाइड पब्लिक स्कूल शाहपुर की शगुन ने हासिल किया।

द्वितीय स्थान कांगड़ा जिला के ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा के अनीश उपाध्याय व तृतीय स्थान जिला कांगड़ा के केवी भानाला स्कूल के अनमोल शर्मा ने हासिल किया।

स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2024 का जिला कांगड़ा का जिला स्तरीय पारितोषिक सम्मान वितरण सामारोह का आयोजन कल सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में किया जाएगा। 

पारितोषिक वितरण में जिला स्तर पर अव्वल आने वाले प्रथम 8 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान पर अव्वल आने वाले प्रतिभागी को 10,000/-, द्वितीय प्रतिभागी को 7000/-, तृतीय प्रतिभागी को 5000/- तथा अन्य 5 प्रतिभागियों को 1000/- का सांत्वना पुरुस्कार व प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही स्कूल स्तरीय प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कारों को स्कूल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा व प्रत्येक स्कूल में इसके निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं