भाइयों ने चाची को फोरलेन मुआवजे के लिए सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाइयों ने चाची को फोरलेन मुआवजे के लिए सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा

भाइयों ने चाची को फोरलेन मुआवजे के लिए सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा 

कांगड़ा: दो भाइयों ने अपनी सगी चाची के साथ पैसे के लिए कथित तौर पर मारपीट की। जब इस मामले का आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने आरोपियों के घर का घेराव भी किया। इसको लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।  

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में शाहपुर के बाजार में एक महिला की संपत्ति फोरलेन की जद में आई है। इसके बदले में महिला को मुआवजा दिया गया है। इस मुआवजे पर उसके दो सगे भतीजों की आंख थी। इसको लेकर महिला के भतीजे ने कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा भी। इसको लेकर महिला ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला की शिकायत मिली है। प्रथम जांच में पता चला है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं