पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : देशभर में आज बाल दिवस के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरूजी को आज जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास दिन को पंडित नेहरू को समर्पित दिनों में से एक मानते है।
इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए नमन किया है।
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स एकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा कि, ''पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस बात को अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए बात कही है।
आपको बताते चलें कि, मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे जवाहरलाल कांग्रेस छोड़कर उनकी अपनी स्वराज पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन जवाहरलाल अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध कांग्रेस के प्रति वफादार रहे। साथ ही गांधी जी के साथ रहना चुना।
आज देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती है जिनका जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे। यहां पर आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उन्हें बच्चे प्यार से ‘चाचा नेहरू’ भी बुलाते थे।
इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू पढ़ाई के लिए वर्ष 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज चले गए और यहां से 1910 में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।
कोई टिप्पणी नहीं