खाई में गिरी कार महिला की हुई मौत, तीन घायल
सुन्नी (शिमला) : राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इनके अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। इसकी पहचान कलावती पत्नी हरिदास गांव करयालटू तहसील शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले गए, जहां चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी भेजा। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार रुपये और घायलों के परिजनों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।
हादसे में पलक (19) पुत्री देवी सिंह, प्रियंका (13) पुत्री देवी सिंह, अमन (24) पुत्र हरिदास निवासी करयालटू डाकघर दुर्गापुर सुन्नी निवासी घायल हुए हैं। अमन, कलावती का बेटा है। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक सभी लोग कार में शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसा दोपहर 2:30 बजे सुन्नी थाना क्षेत्र की रियोग पंचायत में हुआ। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे के समय सभी लोग कार में बल्देयां से मंढोलघाट की तरफ जा रहे थे। इस बीच डदेवग के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
कोई टिप्पणी नहीं