तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत

रायगढ़ : इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।  घटना तमनार थाना क्षेत्र की है।



जानकारी के मुताबिक जोबरो का रहने वाला हेमसिंह राठिया (37) मंगलवार की दोपहर में झिंकाबहाल गया था। वहां से खाली ट्रैक्टर लेकर धान धुलाई करने के लिए खुरुसलेंगा की तरफ जा रहा था। वह जब समकेरा और रायपारा के पास पहुंचा, तो मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे वह ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और मौके ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना तमनार पुलिस को दी गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से मृतक खुरुसलेंगा अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर