आलमबाग में 2.5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फैंका झाड़ियों में, हालत गंभीर

आलमबाग में 2.5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फैंका झाड़ियों में, हालत गंभीर 

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता दिहाड़ी मजदूर की बेटी है जो आलमबाग क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी नाबालिग को उस समय उठा ले गया जब उसके माता-पिता सो रहे थे और एक सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, घटना आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास हुई।

जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष कुमार श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार रात को ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी ने कहा हमने आलमबाग थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल गहन जांच की जा रही है। हमने घटना की जांच और अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीम बनाई हैं। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर