4 दिन बाद सतलुज नदी में डूबी महिला का शव हुआ बरामद

4 दिन बाद सतलुज नदी में डूबी महिला का शव हुआ बरामद 


लगातार खोजबीन और गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को उसका शव गोबिंदसागर झील के मलरांव इलाके से बरामद कर लिया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई। आपको बता दें कि 40 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी ज्ञान चंद निवासी बल्ह-बलवाणा, डाकघर चांदपुर व तहसील सदर गत 15 जून को सतलुज नदी के किनारे घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नदी में गिरकर लापता हो गई।

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी थी, जिसके बाद महिला की तलाश जारी थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की दुर्घटनावश मौत हुई है और सदर पुलिस थाना की टीम द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग