एनटीटी पदों के इंटरव्यू के लिए मंडी नहीं जिला काँगड़ा में हो व्यवस्था

एनटीटी पदों के इंटरव्यू के लिए मंडी नहीं जिला काँगड़ा में हो व्यवस्था।

बेरोजगारी व महंगाई के दौर में जिला काँगड़ा के युवाओं के साथ पक्षपात।

काँगड़ा के मंत्रियों व विधायकों से उठाई माँग

बोले, जिला के युवाओं के लिए काँगड़ा में इंटरव्यू की करवाई जाए व्यवस्था

शाहपुर : जनक पटियाल 

कांगड़ा के युवाओं को एनटीटी पदों पर नियुक्ति प्राप्त करने के एवज साक्षात्कार के लिए मंडी नहीं बल्कि जिला कांगड़ा में व्यवस्था करने की उठी मांग उठाई है। एनटीटी अभ्यर्थियों व समाजसेवी साधू राम राणा ने हाल ही में एनटीटी पदों पर हो रही भर्ती में कांगड़ा के युवाओं को साक्षात्कार के लिए अधिकृत कंपनी द्वारा मंडी बुलाए जाने पर हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि कांगड़ा सबसे बड़ा जिला होने पर भी कांगड़ा में एनटीटी पदों पर भर्ती के लिए अधिकृत कंपनी द्वारा कोई व्यवस्था ना करते हुए साक्षात्कार केलिए कांगड़ा के युवाओं को मंडी में बुलाया जाना वेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ी बे इनसाफी है। उंन्होने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि 10 जून को कांगड़ा के युवाओं का एनटीटी पदों पर साक्षात्कार कांगड़ा में नहीं बल्कि मंडी में आयोजित होने से कांगड़ा के युवाओं साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए एक दिन पहले घर से जाना होगा और रात्रि ठहरने की व्यवस्था भी करना पड़ेगी। और साक्षात्कार में देरी होने पर रात्रि ठहराव भी मंडी में करना पड़ सकता है। अतः इन हालातों में वेरोजगारी एवं मंहगाई की मार के चलते कांगड़ा के वेरोजगार युवाओं के लिए आखिर यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है जिसमें कांगड़ा के वेरोजगार युवाओं को समय और धन की मार झेलना पड़ रही है।उंन्होने बताया कि इस मामले पर जिला कांगड़ा के किसी भी विधायक एवं मंत्री द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। उंन्होने कांगड़ा के सभी विधायकों एवं मंत्रियों सहित शिक्षा विभाग के निदेशक से मांग की है कि कांगड़ा के युवाओं को एनटीटी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मंडी के बजाय कांगड़ा में सबंधित अधिकृत कंपनी को व्यवस्था करने केलिए दिशानिर्देश जारी किए जाएं ताकि इस मंहगाई में कांगड़ा के युवाओं को धन और समय की बचत का लाभ मिल सके।


उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया के बोल

इस बारे में उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इस बारे में शिक्षा मंत्री से बात की जाएगी।ताकि जिला के युवाओं के लिए काँगड़ा जिला में ही इंटरव्यू की व्यवस्था हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर