मंत्री यादविंद्र गोमा ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

 मंत्री यादविंद्र गोमा ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

जयसिंहपुर पंचायत के वार्ड -1 में 3.50 लाख रुपए से निर्मित हुआ भवन

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: गोमा


जयसिंहपुर, 

हिमाचल प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की जयसिंहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लगभग 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस भवन को विभाग द्वारा एक साल के भीतर तैयार किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामुदायिक भवन के बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। हमारा लक्ष्य जयसिंहपुर के हर गांव तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना है और यह भवन उसी कड़ी का एक हिस्सा है।

मंत्री ने भवन के समयबद्ध निर्माण के लिए संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बीसीसी अध्यक्ष जसवंत डडवाल, स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्णकांत धीमान, काली माता मंदिर कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह और उप-प्रधान सुभाष चंद तथा अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: