ज्वाली में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक, प्रो. चन्द्र कुमार ने दिए संगठन मजबूती के निर्देश

 ज्वाली में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक, प्रो. चन्द्र कुमार ने दिए संगठन मजबूती के निर्देश 


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस, ज्वाली में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया को बधाई दी गई

बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कर्मठ, ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीब एवं असहाय वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते वर्षों में कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, वहीं किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी व्यापक सुधार किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र राजू, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र शिंदा, मनमोहन सिंह, सुखबीर भाटिया, अनुभव, आईएमसी अध्यक्ष (गवर्नमेंट आईटीआई ज्वाली) मनु शर्मा, पंकज शर्मा, जग्गा सनोरिया, शिव देव सिंह, लखबीर सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर