वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जताया शोक
रिवालसर : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं डहणु पंचायत के पूर्व उप-प्रधान भाई देविंद्र ठाकुर की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उन्हें शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करे। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें