रिवालसर में पोषण माह 2026 का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

 रिवालसर में पोषण माह 2026 का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश


रिवालसर : अजय सूर्या /

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में बाल विकास खंड रिवालसर द्वारा राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पोषण माह 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।< /p>

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पोषण माह का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सही पोषण की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में त्रिसंगम पब्लिक स्कूल वी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । बाल विकास परियोजना अधिकारी बंदना शर्मा ने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सही खान-पान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने भी आध्यात्मिक दृष्टिकोण से स्वस्थ जीवन जीने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर