बल्ह मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष बने पवन ठाकुर, जताया आभार

 बल्ह मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष बने पवन ठाकुर, जताया आभार


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, प्रकाश चौधरी तथा चंपा ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

पवन ठाकुर ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी के लिए हमेशा पार्टी नेतृत्व के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित भव्य स्वागत कार्यक्रम को विनम्रता से अस्वीकार करते हुए कहा कि वे एक साधारण परिवार से जुड़े व्यक्ति हैं और उन्हें किसी विशेष स्वागत की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी ने उन्हें पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिनमें बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत प्रधान जैसे पद शामिल हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत में बच्चों के लिए खेल मैदान और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे उन्हें मजबूत करना चाहते हैं तो अपने-अपने क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की किसी भी समस्या को वे सरकार और प्रशासन तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर