ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, मंत्री चन्द्र कुमार का बड़ा बयान !
ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, मंत्री चन्द्र कुमार का बड़ा बयान !
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
ज्वाली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है… लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने की |बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया का स्वागत किया गया| इस दौरान जल्द ही नई ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर मंथन हुआ |
प्रो. चन्द्र कुमार ने साफ कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी |
“बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो ही पार्टी और मजबूत होगी…”
उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लगातार काम हो रहा है…
बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें