नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

 नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार




नेरचौक : अजय सूर्या /

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंडी जिले के नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम ने कार नंबर PB 02EK-6363 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 832 ग्राम चरस बरामद की गई। इस दौरान कार में सवार चार व्यक्तियों—सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अर्पिंदर सिंह और अमनदीप सिंह, सभी निवासी अमृतसर (पंजाब)—को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर