मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले विभाग को दिखा गड्ढा, किया पैचवर्क

मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले विभाग को दिखा गड्ढा, किया पैचवर्क

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर के मुख्य बाजार में लंबे समय से पड़ा गड्ढा आखिरकार सोमवार को विभाग की नजर में आ ही गया।

इसके बाद विभाग द्वारा जल्दबाजी में उस गड्ढे का पैचवर्क कर दिया गया।

स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि यह गड्ढा काफी समय से बना हुआ था। यहां जमा पानी और गुजरते वाहनों के कारण लोगों के कपड़े खराब हो जाते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

लोगों ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा फतेहपुर में निर्धारित है। ऐसे में विभाग ने गड्ढे का पैचवर्क कर दिया, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले को उक्त स्थान पर किसी प्रकार की असुविधा या झटका न लगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर