पटियाला से बटाला तक दमदार एंट्री: सुखइंदर सिंह बने सिटी डीएसपी

 पटियाला से बटाला तक दमदार एंट्री: सुखइंदर सिंह बने सिटी डीएसपी 

  निडर अफसर की तैनाती से अपराधियों में खौफ, जनता में बढ़ा भरोसा 


बटाला : अविनाश शर्मा /

पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर किए गए तबादलों के तहत कुल 129 अधिकारियों की बदली की गई धी। इसी क्रम में जिला पटियाला से तबादला होकर आए निडर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी सुखइंदर सिंह ने बटाला में सिटी डीएसपी का पदभार संभाल लिया है। उनकी तैनाती से शहर में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।


पदभार संभालने के बाद बातचीत के दौरान डीएसपी सुखइंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी डॉ. महिताब सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और हर पीड़ित को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिलेगा।


उन्होंने सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी असामाजिक तत्व को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र में नशे के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।


डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए और हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं, पुलिस हर समय सेवा के लिए तत्पर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर