साधक गुरु के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखें साध्वी विष्णुअर्चना भारती

 साधक गुरु के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखें साध्वी विष्णुअर्चना भारती


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर दिव्य ज्योति जाग्रित संस्थान द्वारा आश्रम में एक p मासिक भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगत ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी विष्णुअर्चना भारती ने संगत को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि भक्ति पथ पर आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को अपने गुरु की आज्ञा में रहकर जीवन यापन करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही सच्चे मार्गदर्शक होते हैं जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।साध्वी ने आगे कहा कि भगवान परशुराम जी ने केवल अपने पराक्रम से ही नहीं, बल्कि अपने आदर्शों से भी समाज को सही दिशा प्रदान की। उन्होंने उन लोगों को जागरूक किया जो अपने कर्तव्यों से विमुख हो गए थे और उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्य, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सच्ची भक्ति है।इस अवसर पर , महात्मा अश्विनी, स्वामी हरिशानंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभीको आध्यात्मिक जीवन अपनाने और समाज में प्रेम, शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर