भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन
संविधान निर्माता भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर एक गरिमामयी एवं प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही समाज को सशक्त एवं समरस बनाया जा सकता है।माननीय विधायक श्री रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की एक ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आज का सशक्त भारत खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने बाबा साहेब के सम्मान में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पंचतीर्थों का विकास, संविधान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाना तथा अनुसूचित वर्ग के कल्याण हेतु अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।संगोष्ठी के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को विस्तारपूर्वक याद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें