मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को फतेहपुर में करेंगे करोड़ो रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

 मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को फतेहपुर में करेंगे करोड़ो रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा जखबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे वजीर राम सिंह स्टेडियम स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात 11:10 बजे मिनी सचिवालय फतेहपुर पहुंचेंगे, जहां वे मिनी सचिवालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ अन्य योजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सथाना (भंठ) पहुंचेंगे, जहां ब्यास नदी पर प्रस्तावित 800 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन करेंगे। यह पुल संसारपुर टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसी अवसर पर वे फतेहपुर में शहीद स्मारक के निर्माण, कोडू बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क, पालाख से चरुरी तथा मलहारी से दुहाग सड़क, फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट आदि सड़कों तथा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, फतेहपुर के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे जखबड़ स्थित रैली ग्राउंड पहुंचेंगे जहां जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे पौंग डैम स्थित टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर पहुंचकर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे फतेहपुर हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जम्मू के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पोंग विस्थापितयो चली आ रही चिरकाल से समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री कैसी नीति अपनाते हैं इसका पोंग विस्थापितयो को सरकार से बड़ी उम्मीद है l उधर फतेहपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का इस अवसर पर भव्य स्वागत स्थानीय कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की शिरकत में एकजुट होकर करेंगे l कांग्रेस कर्ताओं में एक भेंट वार्ता में बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति एक अनार सौ बीमार वाली है हर कार्यकर्ता अपने को पार्टी का प्रत्याशी बता रहा हैl कांग्रेस एक जुट है भाजपा के कई कार्यकर्ता आपसे गुटवाजी के कारण पार्टी को अलविदा करने के मूड में है l प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां भाजपा कई ग्रुप में वटी है लेकिन बीजेपी पार्टी के शीर्ष नेता चुप है l फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा धरतीपुत्र का नारा दे रही है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू अपने भाषण में यह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा प्रदेश में कई भागों में अलग-अलग नेतृत्व में विभक्त है जिसका उदाहरण फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर