रेलवे चौक से फाटक तक जल्द टायरिंग करवाई जाए : गुरु शरण परमार

 रेलवे चौक से फाटक तक जल्द टायरिंग करवाई जाए : गुरु शरण परमार 


 मंडी : अजय सूर्या /

जोगिन्दरनगर उपमंडल की एन ए सी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन जोगिंदर नगर ने प्रधान गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में रेलवे चौक से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क की खस्ताहाल बारे एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी नागरिक मनीष चौधरी को सौंपा l गुरु शरण परमार ने कहा पिछले कई सालों से यहां टायरिंग नहीं करवाई गई जिस वजह से गड्ढों और धूल मिट्टी से व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है l अगर धूप हो तो कारोबारी सारा दिन सामान से धूल झाड़ता रहे और बारिश हो तो गड्ढों की वजह से गाड़ी गुजरने पर जो कीचड अंदर आता उसे साफ करता रहे बस यही काम रोज का हो गया है l इस धूल मिट्टी से कारोबारी अक्सर बीमार पड़ रहे हैं l परमार ने कहा कि आजकल धूप भरा गर्मी का मौसम है जो कि टायरिंग के लिए उपयुक्त है आगे बरसात आ जाएगी l धूल, मिट्टी, कीचड़ व गड्ढों की वजह से ग्राहक भी इस एन ए सी बाजार में खरीददारी करने आना पसंद नहीं कर रहे जिससे व्यापारियों को आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है और दुकान का किराया भर पाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है l टेलीकोम कंपनियों के ऑप्टिकल फाइबर भी पिछले तीन सालों में दो बार खुदाई करके बिछा दिये गए पर वह खुदाई भी दोनों बार सही से ना बंद की गई ना ही तारकोल बिछाया गया l और तो और मेलों के समय वर्षों से पैच वर्क किया जाता था अभी पिछले तीन सालों से वह भी नहीं हुआ l गुरु शरण परमार के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में विशाल शर्मा, भारत भूषण, रविकांत महंत, नरेन्दर ठाकुर, शुभम वालिया, माणित सूद, राजेश सूद, सुशील शर्मा, विशाल बक्शी, तिलक जसवाल, अश्वनी कुमार, मिठू आदि दुकानदार भी उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर