नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन रिवालसर : अजय सूर्या / नगर पंचायत रिवालसर के कनिष्ठ अभियंता को विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति पर उना भेजे जाने से नगर पंचायत पार्षदों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने कहा कि एक महिला कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर लगभग 150 किलोमीटर दूर भेजना न केवल उस कर्मचारी का शोषण है, बल्कि इससे रिवालसर में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनियुक्ति किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा शहरी विकास मंत्री से मांग की कि इस प्रतिनियुक्ति मामले की जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि ऐसे निर्णय सरकार की छवि को भी प्रभावित करते हैं। स्थानीय प्रतिनिधियों और लोगों ने सरकार से आग्रह किया कि इस प्रतिनियुक्ति आदेश को जल्द ...