संदेश

नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता

चित्र
  नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / कथोली, सुकनाड़ा व बासा पंचायतों का नगरोटा सूरियां में बिलय कर नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने कि अधिसूचना के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जनता को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत विभाग के धर्मशाला कार्यालय से प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर वुधवार को अपनी टीम के साथ नगरोटा सूरियां पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के फायदों कि जानकारी देने पहुंचे, लेकिन कथोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी के अलावा केवल पत्रकार ही पंचायत कार्यालय में पहुंचे थे और जागरूक करने आई टीम को बेरंग बापस लौटना पड़ा। निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी ने प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर को सुझाव दिया कि नगर पंचायत के फायदों के बारे जनता को जागरूक करने के लिए बैठक की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाए और बैठक किसी सार्वजनिक स्थल पर रखी जाए। जिससे जनता भी अपनी शिकातें दर्ज करवा सके। कुशल ठाकुर ने सुझाव को मान कर कहा कि बैठक की अगली...

आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तर का आयुर्वेद अस्पताल बनाने के लिए सरकार प्रयासरत : यादविंद्र गोमा

चित्र
  आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तर का आयुर्वेद अस्पताल बनाने के लिए सरकार प्रयासरत : यादविंद्र गोमा आलमपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर में आयुष विभाग द्वारा आयुष मेला आयोजित किया गया। इसमें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल को सिरे चढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों तक पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सशक्त रूप से पहुंचाना है। मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे आयुष मेले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभाग की योजनाओं और सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इस तरह के मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्रों में ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा म...

राज्यसभा में गूंजा हिमाचल के पर्यटन का मुद्दा, सांसद हर्ष महाजन ने बताई प्रदेश की अपार संभावनाएं

चित्र
  राज्यसभा में गूंजा हिमाचल के पर्यटन का मुद्दा, सांसद हर्ष महाजन ने बताई प्रदेश की अपार संभावनाएं पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी, सतत और जिम्मेदार पर्यटन मॉडल की वकालत शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं और उससे जुड़ी चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है और यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा लाखों लोगों की आजीविका का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश में लगभग 1.8 करोड़ घरेलू पर्यटक और करीब 80 हजार विदेशी पर्यटक आए, जो प्रदेश की लोकप्रियता और पर्यटन क्षमता को दर्शाता है। पर्यटन क्षेत्र प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में महत्वपूर्ण योगदान देता है और लाखों लोगों के रोजगार से जुड़ा हुआ है। सांसद हर्ष महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को पिछले तीन वर्षों से भारत के सबसे स्वागतयोग्य क्षेत्रों में स्थान मिला है और यह Booking.com Travelers Review Awards में विश्व के शीर्ष 10 क्षेत्रों में भी शाम...

कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग

चित्र
  कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री से कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार कण्डाघाट को पुनः ग्राम पंचायत बनाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा भाजपा के प्रमुख नेता गुरविन्द्र सिंह लगभग 50 कार्यकर्त्ताओं सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।  उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

खोया हुआ मोबाइल फोन असली मालिक को सुप्रद किया नूरपुर पुलिस की टीम ने

चित्र
  खोया हुआ मोबाइल फोन असली मालिक को सुप्रद किया नूरपुर पुलिस की टीम ने  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस टीम द्वारा आज जनता की सहायता और सेवा के अपने संकल्प को मध्य नजर रखते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को आज ढूंढकर असली मालिकों को वापस सौंपाl पुलिस थाने में यह मामला प्रार्थी द्वारा एक आवेदन के रूप में दिया गया था जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत कार्यवाही की l पुलिस की सतर्कता और प्रयासों से ये मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए और आवश्यक सत्यापन के बाद संबंधित मालिकों को सौंप दिए गए। नूरपुर पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा नूरपुर में एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई है l

क्षेत्र की ग्रेली खड्ड में मिला लापता 13 वर्षीय आयुष का शव रातभर चला सर्च ऑपरेशन

चित्र
  क्षेत्र की ग्रेली खड्ड में मिला लापता 13 वर्षीय आयुष का शव रातभर चला सर्च ऑपरेशन नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के नूरपुर उपमंडल के कदरोह गांव में उस समय शोक की लहर फैल गई जब कल से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानियां पुत्र जोगिंदर सिंह का शव बीती रात सर्च ऑपरेशन के दौरान आज बुधवार की सुबह क्षेत्र की ग्रेली खड्ड से बरामद हुआ।आयुष पुत्र जोगिंद्र सिंह निवास ी कदरोह डाकघर खैरियां मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन आयुष का पता नहीं चल पाया।आज बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पास बह रही ग्रेली खड्ड के किनारे आयुष के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद खड्ड में तलाश शुरू की गई, जहां स्थानीय लोगों ने गहरे पानी से आयुष का शव बरामद किया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्...

जसूर के साईं मार्किट में दिन दिहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आया है

चित्र
  जसूर के साईं मार्किट में दिन दिहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आया है   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के जसूर में साई मार्केट से दिनदहाड़े आज एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए कि आसपास मौजूद लोगों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक मालिक मनीष चौधरी ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 72 C 3369) स्प्लेंडर को साईं मार्केट में खड़ी कर अपनी दुकान के अंदर गए थे। वह करीब पांच मिनट बाद ही वापस बाहर आए, लेकिन वहां खड़ी उनकी बाइक गायब थी। पहले तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।दिनदहाड़े बाजार से बाइक चोरी की इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: