संदेश

सुगभटोली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

चित्र
  सुगभटोली कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय महाविद्यालय सुगभटोली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि संत बाबा फकीर चंद जी के प्रयासों से इस क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी, जिससे शिक्षा की लौ प्रज्वलित हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी तथा 6 अगस्त 2016 को प्रदेश सरकार ने इस कॉलेज को अपने अधीन ले लिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को इस कॉलेज के महत्व और इसके लिए किए गए वर्षों के प्रयासों से अवगत कराया। इसके बाद सरकार ने उस अधिसूचना को वापस लेते हुए कॉलेज को जारी रखने का निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप आज 112 विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी त...

नई पंचायत चतरौर बनने पर लोगों ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का जताया आभार

चित्र
  नई पंचायत चतरौर बनने पर लोगों ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का जताया आभार नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र में नई पंचायत चतरौर के गठन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी खुशी के अवसर पर पंचायत चतरौर के लोग पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका धन्यवाद करने पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि नई पंचायत बनने पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज चतरौर के लोग पंचायत बनने की खुशी में उनके निवास पर पहुंचे, जिससे उन्हें बहुत खुशी हुई। प्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पंचायतों का गठन महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक मिलेंगी। उन्होंने नई पंचायत चतरौर के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का प्यार और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियिम के लिए मंडी में संपन्न हुए खेलों के ट्रालय, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग

चित्र
कुल्लू में होने वाले निरंकारी यूथ सिंपोजियिम के लिए मंडी में संपन्न हुए खेलों के ट्रालय, 60 खिलाड़ियों ने लिया भाग मंडी : अजय सूर्या / मंडी जोन की क्रिकेट और फुटबॉल कल टीमों का चयन, जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि रहे मौजूद आगामी 30 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित होंगी एनवाईएस की यह गतिविधियां, 3 को होगा विशाल समागम संत निरंकारी मिशन द्वारा युवाओं को अध्यात्म और सामाजिक सराकारों से जोड़ने के लिए शुरू किए गए एनवाईएस यानि निरंकारी यूथ सिंपोजियम की विभिन्न गतिविधियों आगामी 30 अप्रैल से जिला कुल्लू में आयोजित होने जा रहीं हैं। इन गतिविधयों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित विभिन्न खेलें भी शामिल हैं। खेलों गतिविधियों के लिए आज बल्ह के कंसा मैदान में मंडी जोन की टीमों का चयन किया गया, जिसमें क्रिकेट और फुटबाल की टीम चयनित की गई। इस ट्रायल में 60 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के शुभारंभ मौके पर संत निरंकारी मिशन के मंडी जोन-6 के इंचार्ज आरके अभिलाषी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हिमाचल में पहली बार निंरकारी यूथ सिंपोजियम की गतिविधियों आयोज...

कृष्ण गोपाल ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए लगाई हेट्रिक,

चित्र
  कृष्ण गोपाल ने इकाई अध्यक्ष पद के लिए लगाई हेट्रिक, रैस्ट हाऊस फतेहपुर में हुआ चुनाव फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / शनिवार को रैस्ट हाऊस फतेहपुर में भारतीय मजदूर संघ सबंधित जलशक्ति बिभाग कर्मचारी संघ इकाई फतेहपुर का चुनाब सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ. जिसमे कृष्ण गोपाल ने हेट्रिक लगाते हुए तीसरी बार अध्यक्ष बन फतेहपुर की बागडोर संभाली. इस मौक़े पर भारतीय मजदूर सिंह के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा बिशेष उपस्थित रहे. चुनाब सबंधी जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने बताया चुनाबी प्रक्रिया जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिसमे सर्वसहमति से कृष्ण गोपाल को अध्यक्ष,सोमराज को महामंत्री बनाया गया. वहीं 6 उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बाकी की कार्यकारिणी ka भी बिस्तार किया गया. उन्होने नबनिर्वाचित कार्यकारिणी से आहबान किया कि वह कर्मचारियों की समस्याओ को भारतीय मजदूर संघ तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका अदा करें रखी समय रहते समस्याओ को सरकार के सामने रखा जा सके. कहा इसके साथ ही समस्याएँ भी सुनी गईं. उन्होने कहा गर्मियों के मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी मिलता रहे इसके ...

सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बहु मंजिला पार्किंग और चौगान का किया निरीक्षण

चित्र
  सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बहु मंजिला पार्किंग और चौगान का किया निरीक्षण  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने चम्बा शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए कमर कस ली है। आज उन्होंने पुराने बस अड्डे, चौगान और परिधि गृह के समीप प्रस्तावित परियोजनाओं का निरीक्षण कर स्थानीय निवासियों को बड़ी सौगातें देने का वादा किया। सर्वप्रथम विधायक ने पुराने बस अड्डे पर प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके उपरांत उन्होंने ऐतिहासिक चौगान में पहुंचकर सौंदर्यीकरण के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधायक ने परिधि गृह परिसर के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक नीरज नैय्यर ने चम्बा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की वर्षों पुरानी पार्किंग की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। पुराने बस अड्डे में यह चार मंजिला आधुनिक पार्किंग का निर्माण किया जाएग...

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बरोट में पीर बाबा का दंगल 17 मार्च को होगा

चित्र
  विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत बरोट में पीर बाबा का दंगल 17 मार्च को होगा  ज्वाली : राजेश कतनौरिया / यह जानकारी कमेटी के प्रधान मास्टर जरनैल सिंह व उसके सहयोगी हीरा सिंह नै दी !उन्होंने बताया इस छिंज मेले मैं पंजाब ,हरियाणा और जम्मू कश्मीर के पहलवान भाग लेंगे तथा पहलवानो को उचित ईनाम देकर भी सम्मानित किया जायेगा ! समसत पहलवानो से निवेदन है कि 17 मार्च को वरोट मैं पहुंच कर दंगल की शोभा बढ़ाये !

विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

चित्र
विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री को अपनी ही सरकार के कानून में नहीं है भरोसा, पलट रहे आलाकमान के निर्णय सरकारें संविधान, कायदा-कानून और लोक लाज से चलती हैं लेकिन हिमाचल की सुक्खू सरकार को तीनों की परवाह नहीं। ‘खाता न बही जो सुक्खू जी कहें वही सही’से नहीं चलेगा प्रदेश धर्मशाला  कांगड़ा प्रवास पर पहुंचे नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अलोकतांत्रिक और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जिस पार्टी के नेता पूरे देश में संविधान की किताब लेकर चल रहे हैं वही पार्टी सत्ता में आने के बाद संविधान, कायदा-कानून और लोकलाज की धज्जियां उड़ा रही है। सुक्खू सरकार के इस फैसले हसे यह साफ़ है कि वह पारदर्शिता से डरती है और प्रदेश में फैलते भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास कर रही है। उससे भी हैरानी की बात यह है कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अपने ही आलाकमान द्वारा बनाए...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: