यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता
यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता महाराज नगर मेले के समापन समारोह में आयुष मंत्री ने की शिरकत महाराज नगर आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज महाराज नगर (दबाटा) में आयोजित ऐतिहासिक मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता और मेला समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। मंत्री ने कहा कि यह मेला वर्ष 1905 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग और सक्रिय योगदान के कारण ही हर वर्ष इस भव्य मेले का सफल आयोजन संभव हो पाता है, जिसके लिए क्षेत्र के समस्त निवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल मैदान के निर्माण कार्य को करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने युवक मंडल को खेल संबंधी सामग्री लेने के लिए 50 हजार और मेला कमेटी को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। समापन समारोह के दौरान खेल एवं अन्य गतिविधियों के...