संदेश

यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता

चित्र
  यादविंद्र गोमा ने पुरस्कृत किए महाराज नगर कुश्ती के विजेता महाराज नगर मेले के समापन समारोह में आयुष मंत्री ने की शिरकत महाराज नगर  आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज महाराज नगर (दबाटा) में आयोजित ऐतिहासिक मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता और मेला समिति को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।  मंत्री ने कहा कि यह मेला वर्ष 1905 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग और सक्रिय योगदान के कारण ही हर वर्ष इस भव्य मेले का सफल आयोजन संभव हो पाता है, जिसके लिए क्षेत्र के समस्त निवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर खेल मैदान के निर्माण कार्य को करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने युवक मंडल को खेल संबंधी सामग्री लेने के लिए 50 हजार और मेला कमेटी को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। समापन समारोह के दौरान खेल एवं अन्य गतिविधियों के...

विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

चित्र
  विधायक मलेंद्र राजन ने जरूरतमंदों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज स्थानीय वन विश्राम गृह में जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान 61 पात्र लोगों को 16 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, जिससे वे गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली यह सहायता लोगों के जीवन में संजीवनी का कार्य करती है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वि...

सिद्धपुरघाड़ पंचायत को प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प :- कैप्टन रवींद्र कुमार !

चित्र
  सिद्धपुरघाड़ पंचायत को प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प :- कैप्टन रवींद्र कुमार ! भरमाड़ : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झंलू वार्ड नं 9 के निवासी एवं पूर्व सैन्य अधिकारी सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन रवींद्र कुमार ने अपनी पंचायत के समग्र विकास को लेकर बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिद्धपुरघाड़ पंचायत को केवल जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श और नंबर वन पंचायत के रूप में स्थापित करना है। कैप्टन रवींद्र कुमार ने बताया कि पंचायत के विकास के लिए साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर व्यक्ति को साथ लेकर सामूहिक प्रयासों से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सेना में मिली अनुशासन और सेवा भावना को अब वह अपने क्षेत्र के विकास में लगाना चाहते हैं। पंचायत के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के साथ और ...

विधायक मलेंद्र राजन ने बडूखर स्कूल में अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध

चित्र
  विधायक मलेंद्र राजन ने बडूखर स्कूल में अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूखर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैंl उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में उपमंडल इंदौरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा, गंगथ तथा ठाकुरद्वारा को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। साथ ही पुराने शिक्षण संस्थानों में मौजूद कमियों को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। विधायक ने बताया क...

“कांग्रेस की वापसी असंभव—8007 बूथों पर जमानत जब्त करने का संकल्प”: श्रीकांत शर्मा

चित्र
  “कांग्रेस की वापसी असंभव—8007 बूथों पर जमानत जब्त करने का संकल्प”: श्रीकांत शर्मा “सीएम खुद मान चुके हार”—भाजपा का लक्ष्य कांग्रेस को इतिहास के पन्नों में दर्ज करना मंडी : अजय सूर्या / भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। “जब मुख्यमंत्री खुद ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार का अंत निश्चित है,” उन्होंने कहा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि कांग्रेस को हिमाचल की राजनीति में इतिहास के पन्नों तक सीमित कर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—प्रदेश के 8007 बूथों पर कांग्रेस की जमानत जब्त करनी है और जब तक यह लक्ष्...

आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

चित्र
  आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ सनातन धर्म अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर सुंदरनगर : अजय सूर्या / उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आर.के.एम. पब्लिक स्कूल कपाही में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना व हवन-पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। हवन-पूजन के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक व सकारात्मक बनाया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल वीरेन्द्र भारती, प्रबधंन समिति के चैयरमेन हरी सिंह ठाकुर, रिया राणा सहित समस्त अध्यापकगण, अभिभावकगण एवं स्कूल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पूर्ण आहुति डाली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन भी किय...

टैक्स की मार, विकास ठप, जनता परेशान”—प्रदेश कार्यसमिति में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित

चित्र
टैक्स की मार, विकास ठप, जनता परेशान”—प्रदेश कार्यसमिति में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित मंडी : अजय सूर्या / भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने प्रदेश का राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 2000 से अधिक संस्थान बंद कर दिए गए, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाओं के भुगतान लंबित हैं और अस्पतालों की स्थिति वेंटिलेटर पर पहुंच गई है, जबकि सरकार जनता को “रोबोटिक सर्जरी” के सपने दिखा रही है।परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण प्रदेश पर कर्ज बढ़कर लगभग ₹1.8 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद चरम पर है। मित्रों को मलाईदार पद बांटे जा रहे हैं, सीपीएस जैसी नियुक्तियों को न्यायालय ने निरस्त किया और सरकारी धन का दुरुपयोग कर उन्हें बचाने की कोशिश की गई।विपिन परमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति यह संकल्प लेती है कि कांग्रेस सरकार के हर भ्र...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: