संदेश

हनुमंता इंस्टीट्यूट का शुभारंभ: युवाओं को मिलेगी नई तकनीकी दिशा

चित्र
  हनुमंता इंस्टीट्यूट का शुभारंभ: युवाओं को मिलेगी नई तकनीकी दिशा मंडी : अजय सूर्या /  अपर समखेतर स्थित हनुमंता इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ का शुभारंभ समाजसेवी अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संस्थान के आरंभ के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, वीएफएक्स और वीडियो एडिटिंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अपने संबोधन में अनुपमा सिंह ने स्वावलंबी भारत की अवधारणा पर जोर देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है और सही मार्गदर्शन से युवा अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं। संस्थान के निदेशक सचिन शर्मा ने बताया कि हनुमंता इंस्टीट्यूट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के ...

पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल

चित्र
  पालमपुर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता – आशीष बुटेल विधायक आशीष बुटेल ने 1.40 करोड़ लागत की पार्किंग का लोकार्पण किया 80 वाहन पार्क करने की क्षमता, स्थानीय लोगों को उचित दरों पर मिलेगी पार्किंग पालमपुर पालमपुर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आगामी समय में पालमपुर क्षेत्र के लंबित कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने ये बात नगर निगम पालमपुर के वार्ड नं. 2 में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विकास कार्यों को पूर्ण करना उनका कर्तव्य ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीयवासियों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए यह पार्किंग राहत प्रदान करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को उचित दरों पर पार्किंग में वाहन खड़ा करने की सुविधा नगर निगम द्वारा प्रदान की जाएगी। आशीष बुटे...

रिवालसर में पोषण पखवाड़ा: कुपोषण मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ

चित्र
  रिवालसर में पोषण पखवाड़ा: कुपोषण मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ रिवालसर : अजय सूर्या / बाल विकास परियोजना रिवालसर में आज पोषण पखवाड़े के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने सभी पर्यवेक्षकों को कुपोषण मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यवेक्षकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों को सही पोषण उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने यह भी प्रतिज्ञा की कि संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 9 मार्च से 23 मार्च तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष का मुख्य विषय 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मानसिक विकास और “पोषण भी, पढ़ाई भी” को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही “सही ...

भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी के निधन पर शोक की लहर

चित्र
  भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी के निधन पर शोक की लहर भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जताया गहरा दुख, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा की माता शीला देवी (आयु 93 वर्ष) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, पूर्व मंत्री विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, महामंत्री संजीव कटवाल एव...

बल्ह में कांग्रेस को झटका, गुरबचन सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

चित्र
  बल्ह में कांग्रेस को झटका, गुरबचन सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल नेरचौक : अजय सूर्या / नगर निगम मंडी के अंतर्गत बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब क्षेत्र के जाने-माने बिजनेसमैन और सोशल वर्कर गुरबचन सिंह अपने दर्जनों समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बताया गया कि गुरबचन सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और बल्ह के लोकप्रिय विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। शाम के समय गुटकर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुरबचन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंडी के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडल महामंत्री पवन कुमार, मनीष सैनी तथा उपाध्यक्ष केदारनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने गुरबचन सिंह और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को बल मिलेगा और क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी। इस घटनाक्रम को बल्ह व...

नगर निगम रोस्टर में OBC आरक्षण न होने पर सियासत तेज, प्रवीन कुमार ने सरकार से मांगा जवाब

चित्र
  नगर निगम रोस्टर में OBC आरक्षण न होने पर सियासत तेज, प्रवीन कुमार ने सरकार से मांगा जवाब आखिर नगर निगम रोस्टर में ओ वी सी के लिए आरक्षण क्यों नहीं :- संभावित चुनावों के दृष्टि गत नगर निगम का रोस्टर घोषित हो गया है । मगर ओ वी सी के लिए कहीं भी कोई आरक्षण का प्रावधान नहीं । यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा आखिर इसके लिए कोन जिम्मेवार है। प्रवीन कुमार ने कहा अपने साढे तीन वर्ष के शासन काल में सुक्खू सरकार विधानसभा में कई विधेयक लेकर आई मगर नगर निगम में ओ वी सी के लिए आरक्षण की गम्भीरता से क्यों चर्चा नहीं हुई । पूर्व विधायक ने तंज कसते हुए कहा क्या यहाँ भी ‌नगर निगम चुनाव में ओ वी सी के लिए आरक्षण हेतु मोदी सरकार को ही पार्लियामेंट में विधेयक लाना पडेगा ? पूर्व विधायक ने कहा यह सर्वविदित है नगर निगम बनने से पहले प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद पालमपुर मात्र 672 वर्ग किलोमीटर के दायरे में समटी थी । पालमपुर की तमाम एन ओ के आग्रह एवं पूर्व मुख्यमंत्री  शान्ता कुमार   के हस्तक्षेप पर तत्कालीन मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर...

वृश्चिक को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, धनु का चमकेगा भाग्य,आज का राशिफल

चित्र
वृश्चिक को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, धनु का चमकेगा भाग्य,आज का राशिफल  मेष राशि (Aries) दिन की विशेषता: ताजगी और आत्मविश्वास से भरा दिन। कार्यक्षेत्र: बॉस आपके काम और कॉन्फिडेंस से प्रभावित होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक: महिलाएं नए व्यंजनों का आनंद परिवार के साथ साझा करेंगी। लव लाइफ: लवमेट्स किसी रोमांचक ट्रिप की योजना बना सकते हैं। वृष राशि (Taurus) दिन की विशेषता: खुशियों भरा और सुकून भरा दिन। करियर: कूरियर और लॉजिस्टिक बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष मुनाफा होगा। रिश्ते: अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मिथुन राशि (Gemini) दिन की विशेषता: प्रगति के मार्ग में आ रही रुकावटें दूर होंगी। करियर: कपड़ा व्यापारियों को बड़ा लाभ (दोगुना मुनाफा) होने की संभावना है। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जीवनशैली: आप अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाने का विचार करेंगे। पारिवारिक: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कर्क राशि (Cancer) दिन की विशेषता: आज का दिन सतर्कता और संयम बर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: