रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ
रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ रिवालसर : अजय सूर्या / ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रिवालसर में इस वर्ष बैसाखी मेले का आयोजन 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ सोमवार, 13 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। चार दिवसीय इस पारंपरिक मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक झांकियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी भाग लेंगे, जिससे रिवालसर की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें पहाड़ी और हिंदी गीतों पर स्थानीय व बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ए.पी.एम.सी. मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ...