संदेश

बल्ह में सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, चुनावी रणनीति पर मंथन

चित्र
  बल्ह में सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, चुनावी रणनीति पर मंथन रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठकों के दौरान विधायक गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक मजबूती लाने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, ऊर्जा और सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी जोश और एकजुटता के बल पर आने वाले चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएंगे। बैठकों में स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति दी जा सके।

बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर

चित्र
बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई : जयराम ठाकुर  सिरमौर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हिमाचल की जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को सिखाएगी सबक सिरमौर  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे प्रहार करते हुए राज्य की वर्तमान राजनैतिक और आर्थिक स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है। सराहां और पाँवटा साहिब में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई बज चुकी है क्योंकि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनहित के काम करने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू विधानसभा के भीतर और बाहर तो झूठ बोलते ही थे, लेकिन अब उन्होंने प्रदेश की सीमाओं को लांघकर पूरे देश के सामने असत्य परोसना शुरू कर दिया है। पश्चिम ब...

नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

चित्र
  नागचला फोरलेन पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 832 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार नेरचौक : अजय सूर्या / पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मंडी जिले के नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम ने कार नंबर PB 02EK-6363 को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 832 ग्राम चरस बरामद की गई। इस दौरान कार में सवार चार व्यक्तियों—सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अर्पिंदर सिंह और अमनदीप सिंह, सभी निवासी अमृतसर (पंजाब)—को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, मंत्री चन्द्र कुमार का बड़ा बयान !

चित्र
  ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की तैयारी तेज, मंत्री चन्द्र कुमार का बड़ा बयान !   ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है… लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने की |बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया का स्वागत किया गया| इस दौरान जल्द ही नई ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर मंथन हुआ | प्रो. चन्द्र कुमार ने साफ कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी | “बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा तो ही पार्टी और मजबूत होगी…” उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लगातार काम हो रहा है… बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे !  

मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले विभाग को दिखा गड्ढा, किया पैचवर्क

चित्र
मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले विभाग को दिखा गड्ढा, किया पैचवर्क फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर के मुख्य बाजार में लंबे समय से पड़ा गड्ढा आखिरकार सोमवार को विभाग की नजर में आ ही गया। इसके बाद विभाग द्वारा जल्दबाजी में उस गड्ढे का पैचवर्क कर दिया गया। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि यह गड्ढा काफी समय से बना हुआ था। यहां जमा पानी और गुजरते वाहनों के कारण लोगों के कपड़े खराब हो जाते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा फतेहपुर में निर्धारित है। ऐसे में विभाग ने गड्ढे का पैचवर्क कर दिया, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले को उक्त स्थान पर किसी प्रकार की असुविधा या झटका न लगे।

देहरा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अफीम और भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

चित्र
  देहरा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अफीम और भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार देहरा (हिमाचल प्रदेश) मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए "नशा मुक्त हिमाचल अभियान" के तहत पुलिस जिला देहरा को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर चलते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 20.04.2026 को पुलिस थाना मोईं की टीम द्वारा यातायात चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 'भरवाईं चौक' के पास एक कार (ऑल्टो नंबर: DL9CAD1142) को रोककर तलाशी ली गई। बरामदगी और आरोपी का विवरण तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से निम्नलिखित प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए: 142 ग्राम अफीम 301 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) आरोपी की पहचान: कार चालक की पहचान सुभाष (44 वर्ष), पुत्र मांगी लाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के जिला नागौर (तहसील खयूसर, गांव तड़ावास) का रहने वाला है और वर्तमान में रानीताल के रसूहु चौक में रह रहा था...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र पार्थ गुलेरिया का ISRO के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए चयन

चित्र
  तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र पार्थ गुलेरिया का ISRO के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए चयन तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र पार्थ गुलेरिया का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा युवीका कार्यक्रम के लिय चयनित                           जवाली बड़े ही हर्षोल्लास और प्रसन्नता का विषय है कि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के दसवीं कक्षा के होनहार छात्र पार्थ गुलेरिया को, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 'युबिका ' कार्यक्रम के लिए चुना गया है पूरे देश भर से कुल 456 छात्रों का चयन किया गया है। हिमाचल प्रदेश से इस प्रतिष्ठित 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' के लिए केवल 14 छात्रों को चुना गया है। जिसमें तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र पार्थ गुलेरिया का भी चयन हुआ है यह उपलब्धि हासिल करके पार्थ गुलेरिया ने अपने माता पिता और विद्यालय और पूरे ज्वाली क्षेत्र का नाम रौशन किया है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: