ठेहड़ सुनेट में एक ही कमरे में रहने व खाना बनाने को मजबूर परिवार
ठेहड़ सुनेट में एक ही कमरे में रहने व खाना बनाने को मजबूर परिवार फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमंडल फतेहपुर की पंचायत कुटवासी के गांव ठेहड़ सुनेट में एक परिवार ऐसा है जो आज की तारीख में एक ही कमरे में रहने व खाना बनाने के लिए मजबूर है. बात करते हैं बीती रात बारिश के चलते उनका एक कच्चा कमरा धराशाही हो गया. जिस पर अब एक ही कच्चा कमरा उनके पास बचा है जिसमे ही वह रहने, सामान रखने व खाना बनाने को मजबूर है परिवार के मुखिया जीवन सिंह ने सबंधित पंचायत व सरकार से अपील की है कि उन्हें मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाए.. वहीं ज़ब पंचायत सचिव जसवीर सिंह के साथ फोन पर बात की तो उन्होंने कहा उक्त परिवार का मकान प्रधानमंत्री आबास योजना के तहत स्वीकृत हुआ है जैसे ही पेमेंट आती है उनको किस्त जारी कर दी जाएगी