संदेश

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

चित्र
  मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी नूरपुर : राजेश कतनौरिया /  लंबे समय से बंद पड़े नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन के निदेशक अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अकिल बख्शी का कहना है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, नेता या सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जा रहा जनहित का प्रयास है। नूरपुर का मातृ-शिशु अस्पताल न केवल नूरपुर बल्कि जवाली, फतेहपुर, इंदौरा सहित आसपास के क्षेत्रों और चंबा जिले के सीमावर्ती इलाकों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा साबित हो सकता है। अस्पताल के शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं नजदीकी स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अस्पताल के बंद रहने के कारण क्षेत्रवासियों में निराशा बनी हुई है। इसी मुद्दे को प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखने के ल...

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद पालमपुर/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पालमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले PCCN चौक (लोहना) के समीप एक होटल में छापेमारी कर 7.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा अमेज कार (HR 40 G 8849) को भी कब्जे में ले लिया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात एक होटल के कमरे में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर CIA टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के एक कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में चार पुरुष और एक महिला मौजूद मिले। मुख्य आरोपी दपिंदर सिंह के कब्जे से 7.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण: कांगड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आर...

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

चित्र
बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री दरअसल छतरपुर में दिव्य दरबार के समापन के दौरान उन्होंने माताओं और बहनों से अकेले धाम की यात्रा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर अकेले आना पड़े तो अनजान लोगों पर भरोसा न करें और किसी के साथ कहीं जाने से पहले सावधानी बरतें। दरअसल छतरपुर में शुक्रवार देर रात दिव्य दरबार के समापन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में हुई हालिया घटना का जिक्र किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। उनका कहना था कि धाम आने वाले लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर भी जागरूक रहना चाहिए। खास तौर पर महिलाओं से उन्होंने अकेले यात्रा करने से बचने की अपील की। बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों को कोशिश करनी चाहिए कि वे अकेले धाम न आएं। अगर किसी वजह से अकेले आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी अनजान व्यक्ति के साथ जाने से बचने और धाम क्...

मंडी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क और चोरी के मामलों का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

चित्र
मंडी पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क और चोरी के मामलों का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार मंडी : मंडी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 6 आरोपियों को दबोच लिया है। इसके अलावा, सरकाघाट क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में भी एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है। 1. अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश (कुल 6 गिरफ्तार) मामला: पुलिस थाना सदर मंडी में 17 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 195/2026 दर्ज किया गया था। शिला-किप्पड़ फोरलेन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस (HP-53D-9077) की चेकिंग में 568 ग्राम अफीम और 5.535 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। गिरफ्तारियां और कड़ियां: मौके पर गिरफ्तारी: बस में सवार हरियाणा के सोनीपत जिले के 3 तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया गया। बैकवर्ड लिंकेज: जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आनी (जिला कुल्लू) से राहुल ठाकुर और मुख्य सप्लायर जीत राम उर्फ जीतू को गिरफ...

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की कड़ी कार्रवाई

चित्र
सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मंडी पुलिस की कड़ी कार्रवाई मंडी (हिमाचल प्रदेश):  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवती द्वारा एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले वायरल वीडियो के मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के मामलों में कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूरा मामला क्या है? यह पूरा मामला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित पुलिस थाना सिविल लाइन्स से प्राप्त Zero FIR के आधार पर मंडी के पुलिस थाना सदर में दर्ज किया गया था। शिकायत के आरोप: दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया, उसे मंडी लेकर आया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवती का मोबाइल फोन, नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस कार्रवाई: इस संबंध में पुलिस थाना सदर मंडी में पहले ही अभियोग संख्या 248/2026 (दिनांक 29 अगस्त 2026) दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) करवा लिया है और माननीय न्यायालय के समक्ष ...

असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

चित्र
असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर डॉक्टर्स को जॉब ट्रेनी बनाने को असंवैधानिक बताने के निर्णय पर उच्च न्यायालय का स्वागत, सलाहकारों की फ़ौज के बाद भी बार-बार असंवैधानिक फैसलों से सरकार की फ़ज़ीहत क्यों करवा रहे हैं मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं को तार-तार करने पर तुली है सुख की सरकार, लोगों की जान से खेल रही है सरकार, अस्पतालों में विभाग है तो डॉक्टर नहीं, मशीन है तो रेडियोलॉजिस्ट नहीं हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान शुक्रवार देर शाम वह बड़सर पहुंचे, जहाँ पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने भेंट की। शनिवार को वह टिप्पर में आयोजित ‘अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग’ में वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के सहयोगियों के साथ शामिल हुए। हमीरपुर से जारी बयान में उन्होंने सुक्खू सरकार के फैसलों के बार-बार न्यायालय में असंवैधानिक सिद्ध होने पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं को क़ानून का उच्चकोटि का ज...

एशियन गेम्स 2026 में तिरंगे के साथ भारत का जोश

चित्र
  एशियन गेम्स 2026 में तिरंगे के साथ भारत का जोश प्रदेश के खेल मंत्री, उपमुख्य सचेतक एवं विधायकों ने किया भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन धर्मशाला, एशियन गेम्स 2026 के तहत जापान के आइची-नागोया में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए हॉकी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री  यादविन्द्र गोमा, उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक  केवल सिंह पठानिया, विधायक  कमलेश ठाकुर एवं विधायक  विवेक शर्मा सहित परिवारजनों ने स्टेडियम पहुंचकर भारतीय हॉकी टीम का उत्साहवर्धन किया। विदेश की धरती पर हाथों में तिरंगा, सिर पर हिमाचली टोपी और दिल में देशभक्ति का जज़्बा इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय खिलाड़ियों को पूरे जोश और जुनून के साथ मैदान पर खेलते देखकर सभी ने उनका उत्साह बढ़ाया तथा देश की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि पर यादविन्द्र गोमा, केवल सिंह पठानिया सहित सभी ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: