संदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके

चित्र
 विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ऊना जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में चिंतपूर्णी कॉलेज के 60 और अंब कॉलेज के 50 युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया।  प्रशिक्षण के दौरान सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन ने कॉलेज छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए गुण व प्राथमिक चिकित्सा में क्या-क्या कार्य करने चाहे के बारे में पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने हेतू किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल दर्शन धीमान, स्टाफ सदस्य सुरूचि शर्मा, अजय कुमार, वंदना कौंडल सहित डीडीएमए के सदस्...

बेटियां किसी से कम नहीं- डॉ. शांडिल

चित्र
  बेटियां किसी से कम नहीं- डॉ. शांडिल लड़कियों की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 64वीं राज्य स्तरीय लघु खेल-कूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आज लड़कियां खेलों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। डॉ. शांडिल आज यहां एतिहासिक ठोडो मैदान में लड़कियों की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 64वीं राज्य स्तरीय लघु खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। 04 दिवसीय इस प्रतियोगिता में सभी 12 ज़िलों एवं एक खेल छात्रावास की 538 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन खेल आयोजित किए जाएंगे। डॉ. शांडिल ने कहा कि लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन यह सिद्ध करता है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में सम्पन्न एशियन खेलों में भारतीय लड़कियों का प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला की ज्योति ठाकुर हाल ही में सम्पन्न एशियन खेलों में भारत की स्वर्ण पदक विजेता...

सांसद ने 22 लाख से निर्मित एम्बूलैंस रोड़ पंजेहटी का किया उद्धाटन

चित्र
  सांसद ने 22 लाख से निर्मित एम्बूलैंस रोड़ पंजेहटी का किया उद्धाटन मण्डी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने आज शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के पंजहेटी में 22 लाख की लागत से निर्मित एम्बुलैंस रोड़ पंजेहटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही विकास है और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को संवारा है। उन्होंने कहा प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है साथ ही हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय कांग्रेस सरकार सभी प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। प्रतिभा सिंह ने जन समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से समूचे क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पंजेठी सबसे बेहतर सडक बनी है जिसका बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की जब-जब भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स...

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक : जिला निर्वाचन अधिकारी

चित्र
  फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक : जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोकसभा और विधानसभा के निर्वाचनों के लिए प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एडीएम , एसडीएम) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार , नायब तहसीलदार ) के कार्यालयों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्तूबर 2023 को किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर दावे/आक्षेप दाखिल करने की अवधि 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2023 तक निर्धारित की गई है।  सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों सहित दावे व आक्षेप प्राप्त करने के विशेष अभियान की तिथि 4,5,18 और 19 नवंबर, 2023 निर्धारित की ग...

सिरमौर जिला में धान का रिकार्ड उत्पादन, धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल

चित्र
  सिरमौर जिला में धान का रिकार्ड उत्पादन, धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान का हुआ क्रय-राजेश्वर गोयल हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के प्रबंधक निदेशक ने धान खरीद केन्द्र धौलाकुंआ और पांवटा साहिब का दौरा किया नाहन हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है और धौलाकुंआ और पावंटा साहिब की दोनों मण्ड़ियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु धान खरीद केन्द्रों में समूची व्यवस्था की गई है।   हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्धक निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं और पांवटा साहिब के दौरे के अवसर पर यह जानकारी प्रदान की है।   प्रबंधक निदेशक ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों जैसे कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ भी धान खरीद से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की।   राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसानों...

पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से किया गैंगरेप कंडाघाट के चायल में

चित्र
पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से किया गैंगरेप कंडाघाट के चायल में   ( शिमला गायत्री गर्ग ) जिला के उपमंडल कंडाघाट के चायल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनकारी के अनुसार तीन आरोपियों ने रास्ते से जा रहे पति-पत्नी को रोका और पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।पुलिस के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में काम करने वाला प्रवासी दंपती दशहरा देखने चायल गया था। मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे वह चायल बाजार से पैदल अपने कमरे के लिए जा रहे थे।इस दौरान वह कुछ ही दूर पहुंचे थे कि चार लोगों ने उन्हें रोक दिया।आरोपियों ने महिला के पति को दुपट्टे से पेड़ से बांध लिया। आरोप है कि इसके बाद चार में से तीन आरोपियों वीरेंद्र,चमन और योगेंद्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी चायल में दी।शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उन्हें गुरुवार को कंडाघाट न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 28 अक्तूबर को ककीरा में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव में होंगे शामिल   चंबा : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 से 31 अक्तूबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे ककीरा क्षेत्र के बकलोह में महर्षि वाल्मीकि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।  कुलदीप सिंह पठानिया 30 अक्तूबर को दोपहर 2:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग वरिष्ठ हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे ।  31 अक्तूबर को वे द्रमनाला तथा ढ़डमण गांव का प्रवास करेंगे ।

देहरी में स्विस्ट गाड़ी ब बाईक की टक्कर में

चित्र
  देहरी में स्विस्ट गाड़ी ब बाईक की टक्कर में  बाईक सबार दोनो लड़कियां हुई गंभीर घायल   फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते देहरी के समीप शुक्रबार एक स्विफ्ट गाड़ी ब एक बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई । जिस कारण बाइक पर सबार दोनों लडकिया गम्भीर घायल हो गई । मिली जानकारी अनुसार मिंता से प्रेरणा ब गदरोली से आरजू बाइक पर सबार होकर राजा का तालाब से रैहन की तरफ आ रही थी वहीं कुटबासी के बदवाड़ा का अशोक कुमार स्विफ्ट गाड़ी में रैहन से राजा का तालाब की तरफ जा रहा था ।। कि देहरी के समीप आमने सामने टक्कर हो गई ।। जिस कारण बाईक सबार दोनों लड़कियां गम्भीर घायल हो गई जिन्हें तुरन्त पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया । जहां पर एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है  वहीं पुलिस ने भी घटनास्थन पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: