खालिस्तानी समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्‍बेन में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास को जबरन बंद करवाया

 खालिस्तानी समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्‍बेन में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास को जबरन बंद करवाया


दूतावास के एंट्री गेट पर मंगलवार को बड़ी संख्या में खालिस्तानी समर्थक जुटे और गेट को ब्लॉक कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्वींसलैंड पुलिस का कहना है कि खालिस्तानी समर्थकों की भीड़ दूतावास के गेट पर उमड़ पड़ी. ये लोग किसी को भी दूतावास के भीतर जाने नहीं दे रहे थे. पुलिस पर यह भी आरोप है कि वह खालिस्तानी समर्थकों के हंगामे को तमाशबीन होकर देखती रही और उसने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की,

क्वींसलैंड के एक स्थानीय निवासी परविंदर सिंह का कहना है कि वह अपने काम से छुट्टी लेकर भारतीय वाणिज्य दूतावास गए थे। उन्हें कुछ जरूरी काम था लेकिन खालिस्तानी समर्थकों के उत्पात की वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

बता दें कि फरवरी महीने में भी भारतीय महावाणिज्य दूतावास के पास खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया था और अब दूताबास के बाहर जमा होकर खालिस्‍तानी समर्थकों ने इसे बंद कराने पर मजबूर कर दिया।

तो वहीं कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी कहा था कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक इमारतों के आसपास हुए किसी भी तरह के उत्पात को बर्दाश्त नहीं करेगा. हमने हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं को गंभीरता से लिया है और इस तरह की गतिविधियों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग