भाजपा युवा नेता राहुल पठानिया का सुलह विधानसभा क्षेत्र की फ़रेड पंचायत पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा युवा नेता राहुल पठानिया का सुलह विधानसभा क्षेत्र की फ़रेड पंचायत पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत


 

नूरपूर- संजीव महाजन


भाजपा युवा नेता राहुल पठानिया का सुलह विधानसभा क्षेत्र की फ़रेड पंचायत पहुंचने पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

भाजपा युवा नेता राहुल पठानिया जन संवाद कार्यक्रम तहत सुलह विधानसभा क्षेत्र की फ़रेड पंचायत पहुंचे


जिला कांगड़ा में समाजसेवी व भाजपा युवा नेता राहुल पठानिया द्वारा शुरू की गई जन संवाद की मुहिम रंग लाने लगी है, लोगों से भाजपा के युवा नेता राहुल सिंह पठानिया जी का जुड़ाव, उनका अपनापन साफ दिखा रहा है कि जन संवाद की मुहिम सही मायनों मे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसका एक उदाहरण हमें देखने को मिला जब राहुल सिंह पठानिया जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुलह विधानसभा क्षेत्र की फ़रेड पंचायत पहुंचे







कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्ति ने राहुल सिंह पठानिया जी का जोरदार स्वागत किया जिसका नजारा देखते ही बनता था। वहीं कार्यक्रम में मौजूद युवा शक्ति ने भी राहुल सिंह पठानिया जी का स्वागत कांगड़ा चंबा करे पुकार, राहुल सिंह पठानिया अबकी बार के नारे लगाकर किया।






जन संवाद का उद्देश्य सही मायनों में सार्थक सिद्ध हुआ जब राहुल सिंह पठानिया जी ने मातृशक्ति से सीधे संवाद प्रारंभ किया, शुरुआत मे तो मातृशक्ति सवाल पूछने से झिझक रही थी लेकिन राहुल सिंह पठानिया जी ने उनसे पहाड़ी भाषा मे संवाद प्रारम्भ करके उन्हें सवाल जवाब के लिए सहज कर दिया, फिर प्रशन- उत्तर की जो बौछार शुरू हुई वो संवाद लगभग डेढ़ घंटा चला। मातृशक्ति की उत्सुकता देखते ही बनती थी, उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसा क्षण उनके जीवन में पहली बार आया है जब वो किसी राजनीतिज्ञ से सीधे संवाद कर रही हैं, अपने सवाल पूछ रही हैं और उनके उत्तर भी मिल रहे हैं। 




बहरहाल जन संवाद की मुहिम सार्थक सिद्ध हो रही है। जिस तरह से राहुल सिंह पठानिया जी को जनता का समर्थन मिल रहा है वो अपने आप ये बता रहा है कि जनता इस बार राहुल सिंह पठानिया जी को खुलेदिल से समर्थन दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं