मेगा मॉक ड्रिल को लेकर किया गया टेबल टॉप अभ्यास

 मेगा मॉक ड्रिल को लेकर किया गया टेबल टॉप अभ्यास

14 जून को सभी उप मंडलों में होगा मेगा मॉक ड्रिल


स्कूलों में 15 मिनट का में होगा निकासी अभ्यास

मंडी । अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि 14 जून को थूनाग उपमण्डल में थूनाग बाजार और बल्ह के कंसा चौक में बाढ़, धर्मपुर बस स्टैंड में अचानक आई बाढ़, सुन्दरनगर सिविल अस्पताल सदर के पंचवक्त्र मन्दिर मंे बाढ़ तथा सरकाघाट के जवाली और पटरीघाट में, जोगिन्द्रनगर के डल, पधर के कोटरूपी, करसोग के वाईपास रोड़ बारल, गोहर के डान, कोटली बस स्टैंड में तथा बालीचौकी के कुकलाह में भू-स्खलन की स्थिति में रिकवरी प्लान, कामयूनिकेशन प्लान और रिस्पांस पलान को परखा जाएगा। 14 जून को ही सभी पाठशालाओं में 11 बजे केवल 15 मिनट के लिए निकासी अभ्यास भी आयोजित होगा।

एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस सभागार में 14 जून की मेगा मॉक ड्रिल से पहले टेबल टॉप अभ्यास में उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए विभागों में आपसी तालमेल जरूरी है। इस तालमेल की परख 14 जून को मॉक ड्रिल में की जाएगी। इससे जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों व क्षमताओं का गहन आकलन एवं विश्लेषण होगा और आपदा प्रबंधन योजना को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप अभ्यास के लिए कार्यशाला लगाई थी। जिसमें शिमला में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी शिरकत की।

अतिरिक्त उपायुक्त ने इस दौरान आम जनता से अपील की है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और भयभीत न हों। यह ड्रिल उनकी सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए आयोजित की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर