आइए जानें सीएम ने दिल्ली को पानी देने वाले मामले पर क्या कहा

आइए जानें सीएम ने दिल्ली को पानी देने वाले मामले पर क्या कहा 

File photo 

हिमाचल मीडिया ब्यूरो 

सीएम ने दिल्ली को पानी देने वाले मामले पर कहा कि हिमाचल प्रदेश पानी देने को तैयार है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। इस विषय मे उन्होंने वकीलों को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देने के लिए कहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब हमने पानी छोड़ने के आदेश दे दिए है तो सुप्रीम कोर्ट  ने क्यों लताड़ लगाई है यह समझ नहीं आ रहा है पानी हरियाणा से होकर जाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है वहीं देश के लोग रहते है हिमाचल दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने को भी तैयार है पानी देना पुण्य काम है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किन परिस्थितियों यह फटकार लगाई है जब हिमाचल प्रदेश पानी देने को तैयार है। सुप्रीम कोर्ट को किसने गलत जानकारी दी है वो इसके बारे मे जानकारी जुटाएंगे।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि -तैयार रहिए, हम आपके अफसर को सीधे जेल भेजेंगे।' इसके अलावा शीर्ष अदालत ने इस केस से संबंधित ऑफिसर को गुरुवार को कोर्ट में पेश होने के लिए भी कहा है। उधर, इस मामले पर सीएम सुक्खू का भी एक बयान सामने आया है।

उधर, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की वेकेशन बेंच   ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा- राज्य सरकार दिल्ली को जो 132 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ना चाहती थी, वह 'पहले से ही निर्बाध रूप से बह रहा है। अदालत ने आश्चर्य जताया कि फिर राज्यों द्वारा पहले यह दावा करने का क्या मतलब था कि बैराजों पर अतिरिक्त पानी को मापा जा सकता है, ताकि पता चल सके कि कितना अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में